
हमीरपुर। जिलास्तरीय जूडो एवं हॉकी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में किया गया। एडीपीईओ सुनील कपिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जूडो प्रतियोगिता में चौरी ओवरऑल विजेता रहा जबकि चबूतरा दूसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों के 36 किग्रा मुकाबले में चौरी की सुनीता पहले, चबूतरा की पूनम दूसरे, गौना की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 40 किग्रा मुकाबले में चौरी की रमा पहले, बसारल की सेविका दूसरे, चबूतरा की मनीषा तीसरे, 44 किग्रा मुकाबले में चौरी की लक्ष्मी पहले, चबूतरा की सारतू दूसरे, गौना की ज्योति तीसरे, 48 किग्रा मुकाबले में चौरी की निशा पहले, गौना की रोमा दूसरे, झिरालड़ी की अनिता तीसरे, 52 किग्रा मुकाबले में चबूतरा की वर्षा पहले, चौरी की मिनाक्षी दूसरे, झिरालड़ी की शिवानी तीसरे, 57 किग्रा मुकाबले में झिरालड़ी की शिल्पा पहले, चौरी की सुषमा दूसरे, चबूतरा की शिवानी तीसरे, 61 किग्रा प्लस ओपन मुकाबले में चौरी की दीक्षा पहले, गौना की पूजा दूसरे और झिरालड़ी स्कूल की अंकिता तीसरे स्थान पर रही।
लड़कों के वर्ग के मुकाबलों में 40 किग्रा मुकाबले में चौरी का विकास पहले, चबूतरा का संदीप दूसरे, सुजानपुर का राहुल तीसरे, 45 किग्रा मुकाबले में चबूतरा का राहुल पहले, चौरी का मंजीत दूसरे, हमीरपुर का अर्जुन तीसरे, 50 किग्रा मुकाबले में हमीरपुर का रिषी पहले, चबूतरा का शुभम दूसरे, चौरी का नवनीत तीसरे, 55 किग्रा मुकाबले में चौरी का कमलदीप पहले, हमीरपुर का कार्तिक तोमर दूसरे, चबूतरा का सुनील दत्त तीसरे, 61 किग्रा मुकाबले में हमीरपुर का गुड्डू पहले, चौरी का विनय दूसरे, झिरालड़ी का सतीश तीसरे स्थान पर रहा। 65 किग्रा मुकाबले में भोरंज का निखिल पहले, चौरी का वरुण दूसरे और चबूतरा का मुकेश तीसरे, 65-71 किग्रा मुकाबले में झिरालड़ी का सुनील पहले, भोरंज का जतिन दूसरे, चबूतरा का प्रांजल तीसरे, 71 किग्रा प्लस ओपन मुकाबले में कुठेड़ा का राजकुमार पहले, चबूतरा का विकास दूसरे और झिरालड़ी का पर्व तीसरे स्थान पर रहा।
हॉकी का पहला मैच हमीरपुर और मटाहणी में हुआ इसमें हमीरपुर विजयी रहा। दूसरा मैच सेरा और नादौन के बीच खेला गया, जिसमें सेरा ने नादौन को करारी मात दी। फाइनल में हमीरपुर और सेरा की टीमें भिड़ी। सेरा की टीम विजेता और हमीरपुर की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
