बाप की हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल स्थितहुबार पंचायत के थनोली गांव में विद्युत बोर्ड के कर्मचारी चरण दास की हत्या कर भागे बेटे शाम सिंह को स्थानीय पुलिस ने वीरवार को होबार में ही गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे उसेे सोमवार 23 सिंतबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी डलहौजी रमन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी शाम सिंह ने बाप की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के जुर्म कबूल करते हुए आरोपी शाम सिंह ने बताया कि उसका बाप अकसर शराब पीकर नशे में धुत रहता था और शराब पीकर घर में उसके साथ लड़ाई झगड़ा और उसकी मां से गाली-गलौज करता था। हत्या की मुख्य वजह शराब और लड़ाई झगड़ा माना जा रहा है।

Related posts