गर्मियों में घर को रखें ठंडा…!

बिलासपुर। अब लोगों को गर्मियों के मौसम में भी अपने घर को ठंडा रखने के लिए चिंता करने आवश्यकता नहीं है। ग्लोरी पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही सातवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि गुप्ता ने मॉडल तैयार कर नया तरीका ढूंढा है। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब इस नन्हीं वैज्ञानिक का मॉडल दिल्ली में होने जा रही राष्ट्रीय साइंस इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में दिखेगा।
ग्लोरी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने जिला स्तरीय साइंस इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में मॉडल तैयार बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य स्तर पर भी सृष्टि के मॉडल की सराहना की गई। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए सृष्टि का चयन किया गया। जो दिल्ली के प्रगति मैदान में सात से नौ अक्तूबर तक होगी। सृष्टि ने अपना मॉडल तैयार करने के लिए विज्ञान के मूल सिद्धांत का प्रयोग किया है। इसमें बिजली या फिर दूसरी प्रकार की ऊर्जा की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बहुत कम व्यय कर गर्मी से बचा जा सकता है। इसे कम आय के परिवार भी बड़ी आसानी से अपना सकते हैं। सृष्टि का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने पर स्कूल प्रबंधक निदेशक एवं प्रोजेक्ट गाइड बिग्रेडियर (बीएसएम) जेएस वर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य अशोक लता वर्मा, विज्ञान अध्यापिका शालिनी धीमान सहित अन्य ने बधाई दी है।

Related posts