
ऊना। क्षेत्र के भदसाली में पुलिस ने एक दुकान से अवैध शराब की खेप पकड़ी है। देर शाम की गई पुलिस की अचानक छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान के अंदर छुपाकर रखी कुल 60 अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार भदसाली में एक दुकान में छापेमारी की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने दुकान के अंदर छुपाकर रखी अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद कीं। इनमें 48 बोतलें देसी शराब एवं 12 बोतलें अंग्रेजी की शामिल थीं। बताया जा रहा है कि भदसाली में पैक सेल का धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था। इसकी शिकायतें पंडोगा पुलिस को बार-बार मिल रही थीं। इस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे सुनियोजित ढंग से जाल बिछाकर हुए आरोपी को अवैध शराब सहित रंगे हाथों दबोचा।
उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भदसाली में एक दुकान अवैध शराब की 60 बोतलों बरामद की है।
उन्होंने बताया कि मामले की संदर्भ में पुलिस ने विशाल नामक एक शख्त को गिरफ्तार आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
