देव आगमन के साथ सिसरी मेला शुरू

आनी (कुल्लू)। आनी ब्लॉक की कराड़ पंचायत में देवताओं के आगमन के साथ मंगलवार को ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिसरी मेला शुरू हो गया। आराध्य ब्यास ऋषि के सम्मान में आयोजित मेले में कुईंर देवता, चोतरू नाग, टकरासी नाग और बिननी देवता अपने देवलुओं के साथ पहुंचे हैं। देवताओं के आगमन के साथ ही मेला मैदान में देवताओं की भव्य यात्रा निकाली गई। इसमें सभी देवताओं के देवलुओं तथा क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दो दिवसीय मेले के उद्घाटन पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष सेसराम आजाद बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का आह्वान किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को दस हजार रुपये भी दिए। शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले का समापन स्थानीय विधायक खूबराम आनंद करेंगे। इस अवसर पर कराड़ पंचायत प्रधान गुड्डी कटोच, पूर्व प्रधान रफतार ठाकुर, चमन खाची, दलीप, प्रधान बेली राम, किशोरी लाल, प्रताप कटोच, एचके कटोच, ताराचंद कटोच, यशपाल, पोविंद्र चौहान, डॉ. प्रवीण, इंद्र सिंह ठाकुर, मंगरू राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts