महिला ने लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप

हमीरपुर। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दंत चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने दंत चिकित्सक के खिलाफ अश्लील हरकतें करने तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मैड़ निवासी महिला ने शिकायत की है कि वह अपनी दुकान में बैठी थी। इसी दौरान दंत चिकित्सक धमिंद्र सिंह उसकी दुकान में आया और गाली गलौच करने लगा। उसके पश्चात अश्लील हरकतें करने लगा। उसका विरोध किया तो उसने जाति वाचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने मामले की पुष्टि की।

Related posts