आपदा प्रभावितों ने सुनाई साकेत बहुगुणा को खरी खोटी

घनसाली (टिहरी)। कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को बूढ़ाकेदार के आपदा प्रभावितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि आपदा के तीन माह बाद नेताओं को अब क्षेत्र की याद आ रही है। बाद में बहुगुणा ने भूस्खलन प्रभावित इंद्रोला गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनी।
साकेत बहुगुणा शनिवार की शाम पांच बजे बूढ़ाकेदार क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान समस्याएं बताने आए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने कहा किआपदा से क्षेत्र के दर्जनों परिवार बेघर हो चुके हैं। सभी सड़कें और रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। मदद के नाम पर सरकार की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का पूर्व संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद आपदा के तीन माह बाद अब कांग्रेस को बूढ़ाकेदार क्षेत्र की याद आ रही है। साकेत ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे डीएम से वार्ता कर जल्द क्षतिग्रस्त रास्तों, पेयजल योजनाओं, सिंचाई गुलों की मरम्मत कराएंगे। विरोध करने वालों में किशोरी लाल, जोगेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, मनमोहन सिंह आदि शामिल थे।

Related posts