कुल्लू के प्रेमगढ़ गांव से बच्चा अगवा, जांच आरंभ

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटे प्रेमगढ़ से एक बच्चे को अगवा करने का मामला कुल्लू थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रेमगढ़ निवासी दिलवनी उर्फ राम प्यारी ने पुलिस में दिए शिकायत पत्र में कहा है कि उसका 16 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए बाजार की तरफ निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। महिला ने कहा है कि रिश्तेदारी और अन्य जगहों में संपर्क साधने के बाद भी उसके बेटे का पता नहीं चल पाया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि कोई उसके बेटे रिशू को अगवा करके ले गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts