किराए के मकान में सगी बहनें चला रही थीं जिस्मफरोशी का धंधा

लुधियाना: पुलिस ने दाद गांव के किरण विहार इलाके के एक घर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को संदिग्धावस्था में गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में 2 महिलाएं सगी बहनें हैं जबकि पकड़े गए दोनों युवक बड़े घरानों से ताल्लुक रखते हैं। इस संबंध में थाना सदर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इलाके के लोगों ने राहत की सांस लेते पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। चौकी प्रभारी ए.एस.आई. बलवीर सारों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लंबे समय से उक्त घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर वीरवार शाम को छापा मारकर 2 सगी बहनों, 25 वर्षीय एक युवती व 2 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ काबू किया गया।

पुलिस को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पकड़े गए दोनों युवक मोहित मित्तल व दीपक सिंगला मोगा के रहने वाले हैं। इनमें एक आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करता है जबकि दूसरे का मैडीकल स्टोर है। मौके पर उन्होंने खुद को अविवाहित बताया लेकिन जब इनके घर वालों को सूचित किया गया पता चला कि दोनों ही शादीशुदा हैं और इनके बच्चे भी हैं। सारों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ी गई एक महिला पहले दुगरी इलाके में रहती थी।

उसके पति का देहांत हो चुका है। इसके बाद उसने उक्त इलाके में किराए पर घर ले लिया और इसमें देह व्यापार का धंधा चलाने लगी। इसकी छोटी बहन का कुछ दिन पहले ही अपने पति से तलाक हुआ था। वह अमृतसर में ब्याही थी। तलाक के बाद वह भी अपनी बहन के साथ इस गौरखधंधे में शामिल हो गई जबकि पकड़ी गई तीसरी युवती मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली है और इन दिनों सी.एम.सी. अस्पताल के नजदीक रह रही है। सभी आरोपियों को शुक्रवार बाद दोपहर अदालत में पेश किया गया।

Related posts