अखिलेश के मंत्री ने की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से गाली-गलौच!

नई दिल्ली: पिछले साल 16 दिसम्बर की रात पैरा मेडिकल की एक 23 वर्षीय छात्रा से दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को तो भले ही फांसी की सजा देकर पीड़िता को इंसाफ मिल गया है पर यूपी में एक परिवार ऐसा भी है जो अभी भी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। जानकारी के अनुसार यह पीड़ित लड़की का परिवार अखिलेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री कैलाश नाथ यादव से मदद की गुहार लगाने गया तो मंत्री जी ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें गाली-गलौच देकर वहां से निकाल दिया।

उन्होंने बताया कि मंत्री जी ने हमारी बात सुने बिना ही हमसे बदसलूकी कर हमें वहां से जाने को कहा। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त को कुछ लोगों ने उनकी बेटी को जबरन उठा लेकर गए तथा उसको हवस का शिकार बनाया। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस लड़की का पता नहीं लगा सकी है और न ही पुलिस इस मामलें में कोई कड़े कदम उठा रहे है।

Related posts