
चौरी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चौरी गांव सहित करीब एक दर्जन गांवों में एक माह से घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण लोग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, समस्या के समाधान को कई बार विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। यहां के सतीश कुमार, सुरेश कुमार, सोनू कुमार, कै. जयदेव सिंह, कर्म चंद, धर्म सिंह, मलका देवी, विधि चंद, पृथी, कुशल, मेहर सिंह, कुशल कुमार, निशा कुमारी, कमलेश कुमार, वीना देवी, जोगी का कहना है कि क्षेत्र में करीब एक माह से क्षेत्र में घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। बुमाणा, स्पाहल, मझोट, चौकी, पटाणी, पनोह, ज्याड़, खयूद, गलोटा, ध्यारोल सहित करीब एक दर्जन गांवों में इससे परेशानी हो रहा है। समस्या के प्रति संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों में संबंधित विभाग के प्रति गहरा रोष है। उधर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रताप सिंह का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में आ गई है। जल्द ही समस्या का समधान कर दिया जाएगा। क्षेत्र में जल्द घरेलू गैस की आपूर्ति के निर्देश दिए जाएंगे।
