राज्यपाल के दौरे की तैयारियां आरंभ

केलांग। राज्यपाल उर्मिला सिंह के लाहौल-स्पीति के दो दिवसीय दौरे को लेकर वीरवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीसी कार्यालय केलांग में हुई इस बैठक की अध्यक्षता डीसी वीर सिंह ठाकुर ने की। डीसी ने राज्यपाल के दौरे के संबंध में बुलाए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित प्रबंधों को पूरा करें। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 14 सितंबर को उदयपुर पहुंचेंगी। इसी दिन कृषि अनुसंधान केंद्र कुकुमसेरी का निरीक्षण करना भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। इसके बाद त्रिलोकीनाथ और मृकुला देवी मंदिर उदयपुर में दर्शन करने जाएंगी। 15 सितंबर को राज्यपाल दारचा, पटसियू तथा केलांग का दौरा करेंगी।

Related posts