हाथीथान-छरोड़नाला सड़क होगी चकाचक

मणिकर्ण (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण की सड़क पर अब वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। बरसात के दिनों में ऊबड़ खाबड़ हो चुकी सड़क को दुरुस्त करने और मेटलिंग के लिए लोनिवि ने कमर कस दी है। हाथीथान से छरोड़नाला सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए चालीस लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसकी पुष्टि एसडीओ शाट विनोद शर्मा ने की है।
धार्मिक नगरी मणिकर्ण के ग्रामीणों, वाहन चालकों और घाटी का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी सड़क की हालत सुधरने से राहत मिलने के आसार हैं। ऊबड़ खाबड़ सड़क को चकाचक बनाने में विभाग जुट चुका है। हाथीथान से छरोड़नाला तक सड़क को दुरुस्त करने, मेटलिंग तथा टायरिंग करने का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। अब सरकार ने क्षेत्र में विकास की अलख जगाने और जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से सड़कों को पक्की करने के लिए धन की व्यवस्था भी कर दी है।
एसडीओ विनोद शर्मा ने बताया कि घाटी की ऊबड़-खाबड़ सड़क को चकाचक करने की कवायद तेज कर दी है। हाथीथान से छरोड़नाला सड़क को दुरुस्त करने और मेटलिंग करने के लिए 40 लाख रुपये मंजूर हुए हैं

Related posts