भारत जागो कार्यक्रम में दौड़े तीन सौ लोग

कुल्लू। स्वामी विवेकानंद सार्धशती कार्यक्रम के तहत भुंतर खंड में भारत जागो दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत जागो दौड़ में करीब 300 लोगों ने दौड़ लगाई। दौड़ का शुभारंभ शमशी के ज्वाला माता मंदिर से होकर भुंतर स्थित शिव मंदिर तक आयोजित की गई।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, शलैंद्र बहल, भुंतर खंड संयोजक समिति अध्यक्ष गौतम, कृष्ण मोहन, घनश्याम ठाकुर, बहादुर सिंह और संयोजक समिति के प्रचार प्रमुख यशपाल डढवाल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में राधा कृष्ण मंदिर भुंतर के संतराम मोहन और पंडित जग्गनाथ शर्मा ने इस मौके पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर भुंतर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेशकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में एकल अभियान की रंभा शर्मा और मीरा देवी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। समिति के संयोजक घनश्याम सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सार्धशती कार्यक्रम अप्रैल 2014 तक मनाया जाएगा।

Related posts