
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर की बैठक अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। भवनों के नक्शे भी बैठक में पास किए गए।
बैठक में शहर की सड़कों और नालियों की दशा सुधारने को 55 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। सभी कार्य ठेकेदारों को जल्द ही अवार्ड कर दिए जाएंगे। बरसात के मौसम के कारण रुके विकास कार्यों को भी जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रैन बसेरा सुजानपुर के समीप दो दुकानों के ऊपर कमरों का निर्माण करने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। कमरों का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में विभिन्न पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को रखा और उनके तुरंत समाधान की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष ने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने का आश्वासन दिया। बैठक में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षिका मीनाक्षी राणा को भी नपं की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शहर के लिए यह एक गर्व की बात है।
बैठक में उपप्रधान ओंकार स्वरूप, सचिव जगपाल ठाकुर, वरिष्ठ लिपिक मनोज गुप्ता, पार्षद विकास, सिद्धार्थ वालिया आदि मौजूद रहे।
