धनेटा और मलोटा सेमीफाइनल में पहुंचे

बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में चल रही जिला स्तरीय अंडर-14 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे। बारिश के कारण सुबह के समय प्रतियोगिता के मुकाबले नहीं खेले जा सके। शाम के समय विभिन्न मुकाबले करवाए गए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के मुकाबलों में लोहाखर ने साई स्कूल को हराया। दूसरे मैच में सेरा ने बधाणी, बनाल स्कूल ने मटाहणी स्कूल, कक्कड़ ने शिव पब्लिक स्कूल गारली और बल्ह स्कूल की टीम ने महारल स्कूल को हराया। बास्केटबाल में साई स्कूल ने महारल स्कूल की टीम को हराया। खो-खो में जाहू स्कूल की टीम ने किड्स बड्स बिझड़ी स्कूल की टीम को शिकस्त दी। दूसरे मैच में शिव पब्लिक स्कूल गारली ने रैल स्कूल की टीम को मात दी। बैडमिंटन में सुजानपुर ने बिझड़ी स्कूल की टीम को परास्त किया। अन्य मुकाबलों में ऊटपुर स्कूल की टीम ने साई स्कूल, जाहू स्कूल की टीम ने शिव पब्लिक स्कूल गारली, जलाड़ी स्कूल ने कुढार और ददवीं स्कूल ने बिझड़ी स्कूल को पराजित किया। वॉलीबाल के मुकाबलों में धनेटा स्कूल ने भौंखर स्कूल को हराया। मलोटी स्कूल ने हड़ेटा को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में धनेटा और मलोटी की टीमों के बीच सोमवार को मुकाबला होगा। बारिश के चलते काफी मुकाबले नहीं हो पाए। प्रतियोगिता के शेष मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। सभी फाइनल मुकाबलों में टीमें मंगलवार को भिड़ेंगी। यह जानकारी एडीपीईओ मस्तराम बडियाल ने दी।

Related posts