नग्गर में लगी चित्रकला प्रदर्शनी

नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर स्थित अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट में पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में इंग्लैंड के मशहूर चित्रकार केरोल फ्रेजर ने 40 से अधिक चित्रों को रखा है। इस मौके पर चित्रकार फ्रेजर ने कहा कि वे विश्व प्रसिद्ध चित्रकार रोरिक ट्रस्ट में अपनी प्रदर्शनी लगाकर बेहद उत्साहित हैं तथा उन्हें भारत के हिमालय क्षेत्र और अध्यात्म ने हमेशा ही आकर्षित किया है। ऐसे में उनकी पेंटिंग अध्यात्म, हिंदु देवी-देवता और पहाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी से प्रेरित होकर चित्रों को कैनवास में उकेरा है। प्रदर्शनी में हिमालय के पहाड़, सूरज ताल, ऑस्ट्रेलिया के वर्षा वन और गणेश भगवान के चित्रों को भी प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। प्रर्दशनी में आए लोगों ने केरोल की ओर से बनाए गणेश भगवान के चित्राें को सबसे अधिक पसंद किया। रविवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन हैरिटेज आर्ट कालेज प्रबंधन समिति अध्यक्ष जय चंद कायस्था और ट्रस्ट की रशियन क्यूरेटर डा. लारिसा सुरगिना ने किया। रौरिक आर्ट में यह प्र्रदर्शनी कला प्रेमियों के लिए दो सप्ताह तक चलेगी। इस मौके पर ट्रस्ट के कर्मचारियों के अलावा नग्गर के कला स्कूल के बच्चों के अलावा अन्य कला प्रेमी भी उपस्थित रहे।

Related posts