कार रावी में गिरी, तीन घायल

गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर लूणा में धाई देवी मंदिर के पास एक इंडिका कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे गाड़ी (नंबर पीबी 35-जी 9986) भरमौर की ओर जा रही थी। इस दौरान धाई देवी मंदिर के पास एक कैंटर को पास देते समय कार अनियंत्रित होकर 100 फुट नीचे रावी नदी में जा गिरी। इस कारण राजकुमार पुत्र (25) अशोक कुमार निवासी पटेल नगर पठानकोट, रोहित धीमान पुत्र (25) औंकार सिंह निवासी बुंधल बधाणी पठानकोट, सुमेर कुटरिया (35) पुत्र विशंबर निवासी सुमर नगर पठानकोट को चोटें आईं हैं। राजकुमार गंभीर रूप से चोटें आईं हैं। स्थानीय निवासी देवेंद्र उर्फ संजू, बिक्कू उर्फ बाबा को जब इस दुर्घटना का पता चला तो उन्होेंने मौके पर पहुंचकर घायलों को रावी नदी से निकाला। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अगर ये युवक मौके पर नहीं पहुंचते तो घायल पानी में दम घुटने से मर सकते थे। इस मौके पर मुख्य आरक्षी करतार सिंह की अगवाई में आरक्षी मनोहर लाल और योगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

Related posts