
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हुए केसीसी बैंक निदेशक पद के चुनाव में स्पीति के कांग्रेस समर्थित छेरिंग टशी ने जीत हासिल की है। यहां से तीन उम्मीदवार मैदान पर होने से संसार चंद शर्मा को 10 और वर्तमान में निदेशक रहे रिंगजिन समफेल हायरप्पा और छेरिंग टशी को क्रमश: 15-15 मत मिले। दोनों को बराबर मत होने पर बाद में परची डाल कर विजेता का चुनाव किया गया। इसमें स्पीति घाटी के छेरिंग टशी को चुनाव अधिकारी प्रेमनाथ मासूम ने विजेता घोषित किया। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जोन में कुल 45 डेलीगेट्स मतदाता हैं, इसमें 40 लोगों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। छेरिंग टशी को मिली जीत से समर्थकों ने खुशी प्रकट की है। उधर, स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने छेरिंग टशी को बधाई दी है।
