सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

बंजार/पलचान (कुल्लू)। जिला कुल्लू में दो सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए बंजार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
मनाली-लेह सड़क मार्ग पर मनाली के मढ़ी के पास चुबंक मोड़ के पास वीरवार देर शाम लेह से मनाली की ओर आ रही एक गाड़ी करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। शुक्रवार सुबह जब किसी ने वाहन को खाई में गिरा देखा तो पुलिस को सूचित किया। इस हादसे में दिल्ली के ब्लाक एल लक्ष्मी नगर निवासी 36 वर्षीय तेजिंन वागचूक का की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मनाली स्थित अपने सुसराल जा रहा था। वहीं बंजार के गाड़ागुशौणी से दो किलोमीटर पहले गडवाड़ में एक वोलेरो कैंपर गाड़ी के नौ सौ फुट गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बौलेरो कैंपर गाड़ी बालीचौकी से वारदाना लेकर गाडागुशैणी का ओर जा रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर नौ सौ फुट गहरी खाई में गिरने से बंजार के पोखरी निवासी वाहन चालक इंद्र सिंह की मौत हो गई। इनके अलावा बंजार के घाट गांव के टिकम राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल टिकम राम का इलाज बंजार अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Related posts