कबड्डी में मंदली, खो-खो में पंडोगा अव्वल

संतोषगढ़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय संतोषगढ़ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता क ा शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस सचिव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल रायजादा रहे। स्कूल प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतपाल रायजादा ने 11,000 रुपये स्कूल को भेंट स्वरूप दिए। मुख्य अतिथि ने खेलों में विजेता और उपविजेता रही टीमों को प्रोत्साहित कर ट्राफियां बांटी। वॉलीबाल में चलेट की टीम विजेता और हरोली की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में मंदली विजेता और नंगल खुर्द की टीम उपविजेता रही। खो-खो में पंडोगा की टीम विजेता और बदोली की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में बढ़ेडा राजपूतां की टीम विजेता और पालकवाह उपविजेता रही। हैंडबाल में रायसरी की टीम ने विजय हासिल की। इसके अलावा चताड़ा की टीम उपविजेता रही। हॉकी में टकोली की टीम विजेता और संतोषगढ़ की टीम उपविजेता रही। योगा में चताड़ा की टीम विजेता और गोंदपुर बूला की टीम उपविजेता रही। मार्च पास्ट में विद्यालय अरलू की टीम को विजेता और मंदली को उपविजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के ऊना ब्लाक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, नगर पंचायत की अध्यक्ष अंजू बाला, मनोनीत पार्षद शाम लाल चब्बा, एसएमसी अध्यक्ष विनोद कौशल, पवन, विधि चंद, सुभाष चंद, पूर्व उपनिदेशक सरवण सिंह चौधरी, नैस्ले के मैनेजर जयदीप यादव, राममूर्ति सैणी, चरण सिंह सैणी, पूर्व उपप्रधान राकेश सैणी, ठेकेदार एवं कांग्रेस नेता भूषण प्रहलाद, रमेश शर्मा, मुकेश पुरी, कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक चौधरी, रवि वैद्य, एडीपीओ हरीश, पीईटी एवं मुख्य संजोयक एमएम गर्ग, कांगड़ा बैंक की मैनेजर रमन कुमारी सहित स्कूल के सभी अध्यापक गण एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।

Related posts