गगरेट ब्लाक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला

गगरेट (ऊना)। गगरेट ब्लाक से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष देवी लाल पर दो लोगों ने वीरवार रात हमला कर दिया। मारपीट में युकां अध्यक्ष को चोटें आई हैं। दोनों आरोपियों ने युकां अध्यक्ष की दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने युकां अध्यक्ष देवी लाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, क्षेत्र के लोगों, कांग्रेस नेताओं और युकां पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार गगरेट थाना में देवी लाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वीरवार को रात करीब साढ़े आठ बजे वे अपनी दुकान बंद कर पैसों का हिसाब कर रहे थे। इस दौरान अरुण कु मार पुत्र कश्मीर सिंह और अश्वनी कु मार पुत्र कु लदीप चंद दोनों निवासी अंबोटा इनकी दुकान के अंदर आए। पुरानी रंजिश के कारण इन दोनों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू किया। जब युकां अध्यक्ष ने दोनों को वहां से चले जाने के लिए कहा तो दोनों आरोपी और आक्र ामक हो गए। दोनों ने उनपर हमला कर दिया। इसमें उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने युकां अध्यक्ष का मेडिकल भी कराया है। ऊना के एसपी अनुपम शर्मा ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts