थाने में महिला की धमकी :नहीं मिला न्याय तो कर लूंगी आत्महत्या

अम्बाला छावनी (जतिन): पुलिस कमिश्नर कार्यालय में वीरवार देर रात दहेज के मामले में न्याय एवं ससुरालियों से सामान वापस दिलाने की मांग को लेकर अमृतसर से पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने उसे किसी तरह समझा-बुझाकर सदर थाने ले आई। लेकिन सदर थाने में ही उक्त महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पुलिस के सामने ही आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया। बाद में पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ खुदकुशी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात महिला का मैडीकल करवाया गया।

दरअसल अमृतसर से कैंट पहुंची महिला अमन दीप कौर सी.पी. से मिलने की जिद के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय में धरने की बात कहकर वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। मौके की नजाकत समझते हुए इलाके के सभी पुलिस अधिकारी इसे समझाने के लिए पहुंची। इस महिला को समझाने के लिए सायं 7 बजे सदर थाने वुमैन हैल्पलाइन द्वारा लाया गया पर महिला के बार-बार हंगामा व मरने की धमकी देने लगी।

क्या था मामला : कैंट के महेश नगर में 2003 में ब्याह कर आई अमनदीप ने 2012 में महेश नगर में दहेज का मामला दर्ज कराया था। महिला कई बार अम्बाला मे केस के सिलसिले में कई बार शिकायत देकर दुबारा से जांच की मांग कर चुकी है व जिससे अमनदीप संतुष्ट नहीं है व इसी सिलसिले में गुरुवार को अम्बाला के कमिश्नर राजबीर देसवाल से मिलने पहुंची। शाम तक सी.पी. के अम्बाला से बाहर होने पर उसके रीडर ने अमनदीप से सोमवार को आने को कहा लेकिन अमन यहीं धरना देने की बात कहने लगी व चिल्लाने लगी जिस पर पुलिस को बुलाकर इसे समझाने के लिए कहा गया। इसके साथ वुमैन हैल्पलाइन के साथ आर.एसो. के सदस्यों को भी अमन को समझाने के लिए बुलाया गया जिस पर अमन नहीं मानी।

इस पर एरिया के ए.सी.पी. को भी बुलाया गया व कई बार सोमवार को सी.पी. से मिलने के आश्वासन भी दिए गए लेकिन महिला गुस्से में चिल्ला रही थी ऐसे में महिला पुलिस के जरिए महिला को कैंट सदर थाने लाया गया। यहां भी अमन को समझाने के लिए 2 घंटे पुलिस ने मशक्कत की पर अमन अपना सामान दिलाने पर अड़ी रही व यहीं मरने की बात कहती रही, जिस पर पुलिस ने रात 10 बजे महिला पर धारा 309 आई.पी.सी. के तहत कारवाई कर उसका देर रात मैडीकल कराया गया।

Related posts