साठ हजार का कैमरा चोरी

कुल्लू। रामशिला में एक दुकान से कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामशिला निवासी प्रणव महंत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी दुकान में काम करने वाले मंडी निवासी हरीश ने 60 हजार रुपये का कैमरा चुरा लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धड़पकड़ को प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related posts