पीणी की नेहा का भाषण रहा सर्वश्रेष्ठ

काईस (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पीणी में अध्यापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान ऐल राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर भाषण सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। टीचर डे पर नेहा का भाषण सर्वश्रेष्ठ रहा। मधुबाला द्वितीय रहीं। एकल गान में गुलशना प्रथम और सीता देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में आजाद सदन ने बाजी मारी। कुर्सी दौड़ में खूबराम और मौनू अभिनय और विक्रांत ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नील चंद ने बच्चों से अध्यापकों का सम्मान करने का आह्वान किया। इस मौके पर अध्यापक-अध्यापिका अरविंद सूद, कुंज लाल, थैरू राम आजाद, राजकुमार, नरेश कुमार, हेम राज, प्रेम चंद, दोत राम पहाड़िया, ढाले राम, देवेंद्र सिंह, कला देवी और लीला देवी मौजूद रहीं।

पार्किंग बनने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू की मांग पर लघु सचिवालय में पार्किंग की व्यवस्था हो गई है। महासंघ ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। महासंघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और डीसी राकेश कंवर के साथ लोनिवि के अधिकारियों का आभार जताया है। महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष एसआर आजाद, प्रदेश प्रवक्ता एलआर गुलशन, महासचिव दलीप शरोट, उपाध्यक्ष सुमन सोनी, रेखा मेहता, रामलाल चौहान, रोशन लाल, भोला राम, संयुक्त सचिव शेर सिंह, वित्त सचिव राम पंडित, संगठन सचिव कमलेश गुप्ता, प्रेस सचिव बलदेव शर्मा, मुख्य सलाहकार मनोज नेगी, सलाहकार नोरबू छेरिंग, महिला शिकायत समिति की अध्यक्ष सोनम डोलमा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Related posts