
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल से सटी पहाड़ी पर मेहा में एक ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्हें अस्पताल में भरती करवाया है। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भिजवाया है।
पुलिस के अनुसार दवाड़ा पंचायत के तहत आने वाले मेहा गांव के पास दीवान चंद ट्रैक्टर पर जा रहा था। एक तीखे मोड़ पर वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते ट्रैक्टर खाई की ओर लुढ़क गया। उसने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। लेकिन ट्रैक्टर में सवार मेहा निवासी रामलाल (21) की मौत हो गई। मनाली थाना में तैनात एसएचओ नीलचंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि ट्रैक्टर की मेकेनिकल जांच की जाएगी।
