
हमीरपुर। अखिल भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संगठन हमीरपुर इकाई के दोनों शाखाओं के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान कें द्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत बिल का विरोध किया। केंद्र सरकार ने पीएफआरडीए पेंशन फंड रेग्यूलेटरी विकास प्राधिकरण बिल लोकसभा में प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनकारियों को शिमला मंडल के संयुक्त सचिव प्रदीप मिन्हास तथा पेंशनर्स अध्यक्ष साथी एसी चौहान ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि करीब 4 करोड़ सरकारी, अर्ध सरकारी तथा दूसरे संस्थानों के कर्मचारियों का करोड़ों रुपया पेंशन फंड में पड़ा है। बिल विदेशी पूंजी तथा कंपनियों को फंड की लूट करने की खुली इजाजत दे देगा। इसे रेगूलेेट करने वाली कंपनियां को फंड के शेयर मार्केट में लगाने की छूट मिल जाएगी जिससे कर्मचारियों और मजदूरों के खून पसीने की कमाई खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार तथा विपक्षी पार्टियों को आगाह किया की जितने भी जनविरोधी बिल संसद में सूचीबद्ध हैं उन्हें तुरंत वापिस लिया जाए और जनता के दुख दर्द को कम करने के फैसले संसद में लिए जाएं।
लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं शुरू
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में लड़कियों की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी ने किया। प्रतियोगिता में टौणीदेवी तथा नादौन खंड की छात्राएं प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल मैदान में छात्रों में कई गुणों का विकास होता है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से सुदृढ़ होते हैं। खेल को खेल भावना के साथ अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। अनुशासन ही छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। शुभारंभ अवसर पर प्रतियोगिता समन्वयक प्रदीप ठाकुर, सह समन्वयक होशियार सिंह, जीत राज शर्मा, संजय ठाकुर, कुलदीप शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हेम राज शर्मा, एडीपीईओ सुनील कपिल सहित अन्य उपस्थित थे।
