लोअर हड़ेटा निवासी लापता

गलोड़ (हमीरपुर)। बड़सर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हडे़टा के लोअर हडे़टा निवासी शिशु पाल पुत्र जीवन दास आयु लगभग 24 साल सोमवार तीन बजे घर से लापता है। घर वालों ने सभी जगह पर उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शिशु पाल मानसिक तौर पर थोड़ा सीधा सादा है। शिशु पाल ने दसवीं तक शिक्षा ग्रहण कर रखी है। परिजनों ने गुम होने की रिपोर्ट बड़सर थाना में दर्ज करवा दी है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts