कभी लैंडलाइन फोन तो कभी मोबाइल सिग्नल खराब

बड़सर (हमीरपुर)। बीएसएनएल की लचर सेवा के चलते बड़सर उपमंडल के हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। क्षेत्र में बीएसएनएल के कभी लैंडलाइन फोन खराब तो कभी मोबाइल सिग्नल समस्या हो जाती है। हरसौर क्षेत्र में दर्जनों फोन बंद पड़े हैं। क्षेत्र के लोगों ने बीएसएनएल सेवा सुचारु करने का आग्रह किया है।
क्षेत्र के उपभोक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, विजय कुमार, संजीव कुमार, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, अजीत कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, देश राज, प्रदीप कुमार, रोशन लाल, देव राज, कमल शर्मा सहित अन्य का कहना है कि पिछले कई महीनों से बीएसएनएल की सेवाएं खराब हैं। उनके लैंडलाइन फोन बंद हो जाते हैं तथा मोबाइल में सिगभनल की समस्या हो जाती है। एक माह में तीन दिन भी सेवाएं सुचारु नहीं रहती। बीएसएनएल से बीएसएनएल के मोबाइल पर बात नहीं हो पाती। शाम के समय सेवाएं ठप हो जाती हैं तथा लाइनें व्यस्त हो जाती हैं। उपमंडल के लैंडलाइन सेवाओं की स्थिति सही नहीं है। ब्राडबैंड सुविधा सुचारु नहीं रह रही है।
हरसौर क्षेत्र के उपभोक्ताओं रोशन लाल, जाति राम, पुरुषोत्तम चंद, कृष्ण लाल, विजय कुमार, मनोहर लाल का कहना है कि उनके लैंडलाइन फोन कई दिनों से बंद पड़े हैं लेकिन फोन ठीक नहीं किए जा रहे हैं। बीएसएनएल से सेवाओं में सुधार लाने का आग्रह किया है। बीएसएनएल के बड़सर उपमंडल के एसडीओ बीएस चौहान ने बताया कि ओएफसी कटने पर लाइन ब्रेक हो जाने से समस्या हो जाती है। एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आने से समस्या हो गई है। हरसौर क्षेत्र की केबल कई स्थानों से कट गई है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Related posts