मणिकर्ण में हजारों लोगों ने किया बीस भादो स्नान

मणिकर्ण (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में बीस भादो कुंभ स्नान पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पवित्र स्नान के लिए हजारों लोग मणिकर्ण पहुंचे और यहां पर डुबकी लगाई। इसके अलावा मनाली के वशिष्ठ, नग्गर और कलाथ समेत दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 19 भादो को श्रीरामचंद मंदिर कमेटी मणिकर्ण की ओर से रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। इसमें गायिका मीना टंडन समेत कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। 20 भादो को मणिकर्ण में कुंभ स्नान पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
मंदिर कमेटी के प्रधान जनकराज शर्मा ने बताया कि बीस भादो पर मणिकर्ण में मंदिर कमेटी की ओर से यात्रियों के लिए भंडारा भी लगाया गया था। मणिकर्ण में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो नए कुंड बनाए गए हैं। मंदिर में लंगर की व्यवस्थी भी थी। कारदार गीता नंद शर्मा ने बताया कि बीस भादो का स्नान पवित्र माना जाता है। मंदिर कमेटी के सदस्य ओंकार नाथ शर्मा, तेज चंद, रविंद्र प्रकाश सूद, अनिल सूद, पंडित अयोध्या प्रकाश, संजीव सूद, पंडित अमृत लाल, हेमचंद शर्मा और टहल सिंह ने बताया कि मणिकर्ण में 20 भादों को हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

कई कस्बों में बंद रहीं दुकानें
कुल्लू। बीस भादो को लेकर कुल्लू जिले के लोगों में खासा उत्साह रहा। जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में बीस भादो को लेकर पवित्र स्नान का आयोजन भी किया गया। इस कारण कुल्लू, भुंतर, शमशी और बंजार समेत कई कस्बों में अधिकतर दुकानें बंद रहीं।

Related posts