ड्रग्स की खेप सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

फगवाड़ा (जलोटा) : पुलिस ने विभिन्न मामलों में 4 आरोपियों को ड्रग्स सहित गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस पार्टी ने बसरा पैलेस के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी, जिसकी पहचान अनिल वर्मा उर्फ लवली पुत्र मंगल सैन वासी मकान नंबर 969-सी आदर्श नगर सतनामपुरा है, को गिरफ्तार कर उसके हवाले से 8 ग्राम हैरोइन बरामद की।

इसी तर्ज पर एक अन्य आरोपी जिसकी पहचान संतोख कुमार उर्फ सोखा पुत्र जोगिन्द्र पाल वासी गांव गोहावर, तहसील गोराया है, को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके हवाले से 5 ग्राम हैरोइन पकड़ी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सतनामपुरा में पुलिस ने सी.आई.ए. स्टाफ के सहायक सब-इंस्पैक्टर परमजीत सिंह के बयान को आधार बना एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए हैं।

इसी भांति थाना सतनामपुरा की पुलिस द्वारा आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र सतवंत सिंह वासी मोहल्ला नारंगशाहपुर सतनामपुरा के हवाले से 4 किलो 500 ग्राम अवैध चूरा डोडा-पोस्त की बरामदगी की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में थाना सदर की पुलिस द्वारा आरोपी अशोक महातों पुत्र स्वर्गीय प्रकाश राम वासी गांव चक्क हकीम थाना सदर फगवाड़ा को गिरफ्तार कर उसके हवाले से 200 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया है।

Related posts