रंगस में पुल से कूद दी जान

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत रंगस में स्थित कुणाह खड्ड पुल से एक वृद्ध ने कूद कर इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय प्यार सिंह निवासी चौडू़ ने पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्यार सिंह हमीरपुर की तरफ से नादौन आ रही एक बस से रंगस में उतरा। रंगस में कुणाह खड्ड पर बने पुल से उसने छलांग लगा दी। प्यार चंद हमीरपुर के प्रतिष्ठित निजी बस ऑपरेटर के पिता थे। बस ऑपरेटर विजय ठाकुर ने बताया कि दोपहर के समय उसके पिता हमीरपुर में उनके साथ थे। किसी को बिना कुछ बताए उनके पिता कब बस में बैठकर रंगस पहुंच गए यह पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार प्यार सिंह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। कई बार वह बिना बताए घर से बाहर चले जाते थे। पारिवारिक तौर पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts