
कुल्लू। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के राज्य स्तरीय फैडरल हाउस में भाग लेने को लेकर चर्चा की गई। वहीं सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए। वहीं, बैठक में सुरेंद्र गुट की ओर से की जा रही आधारहीन बयानबाजी की निंदा की गई। सेस राम ठाकुर ने कहा कि दूसरे गुट के प्रवक्ता अपने संगठन के कार्यों की ओर ध्यान दें। बैठक में किन्नौर जिला में हुई जेसीसी की बैठक को गलत ठहराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों से कर्मचारियों और सरकार में उलझनें पैदा होती हैं। वहीं, बैठक में महासंघ के मुख्य सलाहकार बालक राम ठाकुर ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व महासंघ में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं और कर्मचारियों को ऐसे स्वयंभू नेताओं से दूर रहना चाहिए। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान अमर ठाकुर, महासचिव बहादुर चंद, संयुक्त सचिव दिले राम, महिला उपप्रधान चंद्र प्रभा, उपप्रधान टीडी ठाकुर, विनोद कुमार, वित्त सचिव अमर ठाकुर, संगठन सचिव महेंद्र डोगरा, बंजार खंड के प्रधान चेतन शर्मा, भुंतर खंड के प्रधान राजेंद्र शर्मा, सचिव हेमंत डुगल, वरिष्ठ उपप्रधान गैमर सिंह, उपप्रधान शांता शर्मा, कुल्लू खंड के प्रधान टिकम नेगी, महासचिव राम लाल, कटराईं खंड के उपप्रधान रमेश कुमार, सचिव सुदर्शन शर्मा, मनाली खंड के प्रधान भीम सिंह नेगी, चतुर्थ श्रेणी शहरी इकाई के सचिव नीरत राम, राकेश, केसर सिंह और रमेश शर्मा उपस्थित रहे।
