संतोषगढ़ में अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं शुरू

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं की अंडर-14 जिला स्तरीय 42वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इसमें हिमफेड के निदेशक एवं कांग्रेस नेता राजीव गौतम बतौर मुख्यातिथि पधारे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी छात्र जीवन में विशेष महत्व है। गौतम ने कहा कि स्कूली स्तर के खेलों के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। राजीव ने इस अवसर पर 51 सौ रुपये की राशि भी स्कूल प्रशासन को देने की घोषणा की। स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्रजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
स्कूल के खेल शिक्षक एमएम गर्ग ने बताया कि अंडर-14 जिला स्तरीय 42वीं खेलकूद प्रतियोगिता में 30 स्कूलों की लगभग 250 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में संतोषगढ़ नपं अध्यक्ष अंजूबाला ने भी खिलाड़ियों को छात्राओं को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक रामपाल, सहायक संयोजक कमला, प्रधानाचार्य रवि वैद्य, अशोक कुमार, एडीपीओ हरीश कुमार, राममूर्ति सैणी, कृष्ण ओम बाली, गोपाल सैणी, रोहित कौशल, रविंद्र सहोड़, पिंकी, मनोहर लाल, गोपाल कृष्ण व ऋषि गौतम सहित कई गण्यमान्य लोग एवं शिक्षक मौजूद थे।

Related posts