सुखविंद्र और शीतल ने जीते स्वर्ण पदक

कुल्लू। ढालपुर में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित पाइका खेलकूद स्पर्धा में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया है। अकादमी के अध्यक्ष एवं जिला बाक्सिंग संघ के कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी पर्व पठानिया ने बाक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। जूडो में सुखविंदर कौर और शीतल महंत ने स्वर्ण पदक, साथ ही लड़कों और लड़कियों में ओवरऑल ट्राफी एलएमएस स्कूल के नाम रही।
टीम में सोनम वांग्याल, प्रतीक शिंदे, हिमांशु गुप्ता, नौरबू नेगी, रोहित शर्मा, डोमा छेरिंग, कनिका, मृनाली और हर्षन्या शामिल रहे। जूडो में दूसरा स्थान भुंतर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम रहा। रणवीर ठाकुर ने बताया कि बाक्सिंग में पर्व पठानिया के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन साई हॉस्टल बिलासपुर और जूडो में रितेन भंडारी का चयन ऊना के हॉस्टल के लिए हुआ है। एलएमएस स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता कंवर, अकादमी के चेयरमैन किशन ठाकुर, दिनेश शर्मा, जूडो के महासचिव विपिन चंदेल, लसकरी राम, दीपक, वरुण सूद, सोनू ठाकुर, संजय पठानिया, अभिलाषा, सीमा नेगी, अनिल ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, राम लाल ठाकुर और नीलमजीत ने बच्चों को बधाई दी है।

Related posts