पूर्व सैनिकों का पेंशन मेला 28 को

कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए 28 सितंबर को पेंशन मेले का आयोजन किया जाएगा। स्टेशन हेड क्वार्टर पलचान की ओर से कुल्लू स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में होने वाले इस पेंशन मेले में भूतपूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधित लंबित पड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कुल्लू की उपनिदेशक कुमुंद सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों से इस मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया है। भूतपूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधित सभी मामलों के लेकर अपने कागजात साथ लाने होंगे। मेले को लेकर दूरभाष नंबर 01902-256147 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts