जीरकपुर में नाइजीरियन युवकों ने किया हंगामा

जीरकपुर: अंबाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर शर्मा फार्म के निकट स्थित पैरामाऊंट हाऊसिंग सोसायटी में रहते दर्जनों नाइजीरिया से आए दर्जनों विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया तथा मौके पर पहुंचे प्रैस फोटोग्राफरों पर भड़के नाइजीरियनों ने हमला कर दिया बड़ी मुश्किल से उन्होंने नाइजीरियनों से अपनी जान बचाई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी तरलोचन सिंह को भी नाइजीरियनों को शांत करने के लिए कई घंटे लग गए।

पुलिस नाइजीरियों के आगे बेबस नजर आई। मौके से मिली जानकारी अनुसार नाइजीरिया देश से 51 के करीब विद्यार्थी मरकरी सॉल्यूशन नामक शिक्षा संस्थान में एक वर्ष का मकैनीकल आटोमिश्न का कोर्स करने के लिए भारत में आए थे। यह सभी पंचकूला में दस महीने से ट्रेनिंग कर रहे थे तथा इनको जीरकपुर में स्थित पैरामाऊंट हाऊसिंग सोसायटी के फ्लैटों में होस्टल की सुविधा दी गई थी।

25 से 35 वर्ष के बीच इन नाइजीरियनों का बीते दिनी कोर्स पूरा हो गया था जिसके बाद संस्थान की ओर से सभी को प्रमाण पत्र देकर फेयरवैल पार्टी दी गई थी लेकिन रविवार सुबह इन नाइजीरियनों ने जीरकपुर की उक्त सोसायटी में नशे की हालत में आपस में हंगामा करना शुरू कर दिया।

भड़के नाइजीरियनों ने फ्लैट्स के शीशे तक तोड़ दिए व शोर शराबा शुरू कर दिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी तरलोचन सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे लेकिन कई घंटों तक पुलिस भी गुस्साई नाइजीरियनों को शांत करने में असफल रही। जिसके बाद थाना प्रभारी ने डेराबस्सी से भी ओर पुलिस फोर्स को वहां बुलाया तथा सुरक्षा के कड़े प्रंबध किए।

पुलिस पहुंचने से पहले प्रैस फोटोग्राफरों द्वारा जब फोटो ङ्क्षखचने की कोशिश की गई तो इन नाइजीरियनों ने उन पर पत्थरों से हमला बोल दिया। कई घंटो तक थाना प्रभारी इनको समझाने में लगे रहे लेकिन इन्होंने उनकी एक बात नहीं सुनी। नाइजीरियन विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रंबधकों पर धोखाधड़ी का कथित आरोप लगाया कि उनको जो प्रमाण पत्र दिए गए हैं। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर संस्थान के प्रबंधकों को बुलाया। मौके पर पहुंचे संस्थान के मैनेजर राकेश ने बताया कि उनकी ओर से जो प्रमाण पत्र दिए गए हैं वह पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले इनका वीजा खत्म हो गया है जिसके बाद वह यहां रहने के लिए जान-बूझकर हंगामा कर रहे हैं।

Related posts