पैट्रोलियम मंत्रालय ने महंगाई की आग में घी डाला

लुधियाना: पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जहां एक ओर देश की जनता को महंगाई का डंक मारते हुए पैट्रोल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर के करीब बढ़ौतरी की गई है। वहीं कमर्शियल व नान सबसिडी वाले सिलैंडरों की कीमतों में भी बड़ा उछाल लाकर लगातार बढ़ रही महंगाई की आग में घी का काम कर दिया है।

यहां बता दें कि अगस्त माह में जहां कमर्शियल गैस सिलैंडर की कीमत 1599.50 रुपए व नान सबसिडी वाले सिलैंडर की कीमत 932 रुपए थी, वह 1 सितम्बर से बढ़कर 1699.50 रुपए व 992.50 रुपए होते हुए महंगाई आसमान छूने पहुंच गई है। जिससे कारोबारियों को रोटी तक के लाले पड़ सकते हैं। इस आग की लपटें खासतौर पर मध्यमवर्गीय परिवारों व नौकरीपेशा आदमी को झुलसाने में अहम किरदार निभाएगी।

कहां और क्या पड़ेगा असर लगातार बढ़ रही सिलैंडर की दरों से होटल, रेस्तरां, ढाबों आदि पर बिकने वाली खाने पीने की वस्तुओं पर महंगाई का बड़ा फर्क देखने को मिलेगा, वहीं खाने की चीजों के दाम जल्द ही आसमान छूने लगेंगे। जिससे आम आदमी महंगे रेस्तरां, होटल आदि से भी मुंह फेरने लगेगा। भविष्य में और ऊपर जा सकती हैं कीमतें लुधियाना एल.पी.जी. फैडरेशन के प्रधान मनजीत सिंह बच्चन ने बताया कि नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं। जिसमें कमर्शियल सिलैंडर की कीमतें 100 रुपए प्रति सिलैंडर व नान सबसिडी वाले सिलैंडर की दरों में 60 रुपए का उछाल आया है। जोकि भविष्य में और ऊपर जा सकती है।

Related posts