
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य कार्य निरीक्षक संघ का फेडरल हाउस देवसदन कुल्लू में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने की। बैठक में संघ के चेयरमैन आचार्य मस्त राम बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंजाब वेतन विसंगति कार्य निरीक्षकों को अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता बनाना और 4-9-14 का लाभ मिलने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंताओं के रिक्त पदों पर सरकार से एकमुश्त पदोन्नति प्रदान करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने सरकार की ओर से 8 प्रतिशत डीए प्रदान करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। संघ के चेयरमैन मस्त राम बरागटा, मीडिया प्रभारी राम लाल शर्मा और महामंत्री सुनील ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करुणामूलक आधार पर नौकरियां बहाल कर करुणामूलक की राशि 75000 हजार से बढ़ाकर एक लाख 25 हजार कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया है। संघ ने सरकार से जेसीसी बैठक में कर्मचारियों को बुलाने का विश्वास जताया है। बैठक में जिला चंबा के प्रधान शंकर कौशल, सिरमौर के प्रधान रामानंद, बिलासपुर के प्रधान रविंद्र, शिमला के प्रधान राम सिंह वर्मा, हमीरपुर के प्रधान नेक राम, कुल्लू के प्रधान तेजा सिंह, संघ के प्रदेश वित्त सचिव विजय शर्मा, आत्मा राम शर्मा, दुर्गा चंद, भादर सिंह, प्रदीप शर्मा, बली राम ठाकुर, उत्तम चंद मेहता आदि मौजूद रहे।
