बैंक में नौकरी के नाम पर 1.16 लाख ठगे

कुल्लू। बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र आनी के थवोली निवासी आशीष भारद्वाज ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जोगिंद्र ठाकुर ने पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.16 लाख रुपये ठग लिए हैं। जोगिंद्र ठाकुर ने अपने किसी रिश्तेदार के जरिये पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 16 हजार 500 रुपये लिए थे, लेकिन बैंक में नौकरी नहीं दिलाई। इस संबंध में कई बार बात करने पर न तो उसने उनके पैसे वापस किए और न ही बैंक में नौकरी लगवाई। इसके बाद थक हार कर उन्होंने जोगिंद्र ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। उधर, पुलिस ने आशीष भारद्वाज की शिकायत पर भारतीय दंड संहित की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद धवन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में क्या सच्चाई है, जांच के बाद ही सामने आएगी।

Related posts