बंगाणा में चचेरी बहन से दुराचार

ऊना/बंगाणा। उपमंडल की एक ग्राम पंचायत में विवाहिता के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुराचार कर दिया। महिला की शिकायत पर बंगाणा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने भी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि शनिवार को पति के काम पर जाने के बाद वह पशुओं के लिए जंगल से घास लेकर घर पहुंची तो उसका चचेरा भाई घर आया हुआ था।
पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि जब वह चचेरे भाई के लिए पानी लाने रसोईघर में गई तो उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों एवं पति को दी। जिस पर पीड़िता के परिजनों ने बंगाणा थाने में दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई। दुराचार के बाद आरोपी ने पीड़ित विवाहिता को घटना के बारे में किसी से कुछ कहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और मौके से फरार हो गया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया है। जहां पर चिकित्सकों ने महिला से दुराचार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts