दो युवकों ने धुना अकेले को

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के सलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरिंद्र कुमार पुत्र राम आसरा निवासी जलग्रां टब्बा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई सनोली में दवाइयों की दुकान करता है। शनिवार रात को वह अपने भाई की दुकान पर गया हुआ था। उसका भाई अपने काम से नंगल चला गया। शाम को भाई की दुकान बंद करके अपनी कार में बैठ रहा था। इसी दौरान काला पुत्र सोमा निवासी सनोली जिला ऊना एवं गौरव निवासी मलूकपुर पुरानी रंजिश के कारण मारपीट कर दी। इस दौरान सुरिंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है।

Related posts