रात में बंद रहें सभी पेट्रोल पंप, सरकार बना रही है योजना

रात में बंद रहें सभी पेट्रोल पंप, सरकार बना रही है योजना

नई दिल्लीः रुपये के अवमूल्यन और तेल आयात के कारण विदेशी मुद्रा की कमी के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय शहरों में 24 घंटे पेट्रोल पंप खुला रखने के अपने निर्देश को वापस लेने की योजना बना रहा है। यह बात पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने कही है।

यहां से रविवार को प्रकाशित एक दैनिक के अनुसार, मोइली ने कहा, ‘‘पेट्रोल पंप सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक ही खुला रखने का निर्देश आ सकता है। हम पूर्व निर्धारित समय में बदलाव के लिए कार्य कर रहे हैं। हालांकि राजमार्गों पर यह लागू नहीं होगा। कई अन्य देशों में ऐसी व्यवस्था पहले से है।’’

मोइली ने कहा, हमें स्वयं को अनुशासित करने की जरूरत है। लोग कमर कस लें। आर्थिक गतिविधि को प्रभावित किए बिना कुछ इस तरह के कठोर उपाय हमें करने होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय से ईंधन के आयात पर खर्च हो रहे 25 अरब डॉलर को बचाने के लिए कहा है। मंत्रालय को उम्मीद है कि ऐसे कठोर उपाय कर ईंधन की मांग को नियंत्रित किया जा सकता है।

Related posts