रंगस और बूणी में जांची छात्रों की सेहत

रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से राजकीय उच्च पाठशाला रंगस और बूणी में कलस्टर कैंपों का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च पाठशाला बन्न, जसकोट, बूणी और रंगस के छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 81 छात्र अनीमिया, 70 दंत रोग, 8 नाक, कान, गला, तीन छात्र चर्मरोग और 14 बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया है। तीन छात्रों को विशेष स्वास्थ्य जांच के लिए रेफर किया गया है। दृष्टि दोष से ग्रसित छात्रों को विभाग की ओर से निशुल्क चश्मे और 400 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा शेेष बीमारियों से ग्रसित छात्रों को मौके पर ही दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. निखिल कपिल, डा. सुमन शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक कुलदीप कटोच, रेखा कुमारी, जसवीर, कमला धीमान, त्रिलोक नाथ, फार्मासिस्ट रजनीश, तिलक राज, स्वास्थ्य कार्यकर्ता जगमोहन, राजकुमार, देशराज, अनिता, सुंदरा, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

Related posts