कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगती पंचायत निचला सकोह में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे जगरूप (35) और सतीश कुमार (29) निवासी सकोह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल नीरज कुमार निवासी जटेहड़ का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है।। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रात को सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत में सुधार न होने के कारण घायल को टांडा मेडिकल कालेज उपचार के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक गांव में आयोजित जगराते के दौरान बिजली चले जाने पर जनरेटर लेने धर्मशाला आए थे। लेकिन बिजली आने की सूचना मिलते ही आधे रास्ते से वापस हो रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
उधर, एसएचओ देसराज चंदरोटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts