दो वाहनों से वसूला 6100 रुपये जुर्माना

संतोषगढ़ (ऊना)। खनन माफिया पर नकेल कसते हुए संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप पटियाल ने चैकिंग के दौरान संतोषगढ़ खानपुर एवं अजोली मार्ग पर रेत से भरे दो टिप्परों एवं दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन के साथ-साथ वाहन अधिनियम की अवहेलना करने के जुर्म में जब्त किया है। पकड़े गए वाहनों में से दो टिप्पर एवं एक ट्रैक्टर-ट्राली को बिना कागजात के वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया है। अवैध खनन में शामिल वाहनों की जांच की गई। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संतोषगढ़ में नाके के दौरान अवैध तरीके से रेत से भरे चार वाहनों को जब्त किया गया। शर्मा ने बताया कि पकड़े गए वाहनों में से दो टिप्परों में पीबी 65आर 4425 एवं पीबी-12क्यू-3888 एवं ट्रैक्टर नंबर पीबी16ए 7918 को वाहन संबंधी कागजात न होने के कारण जब्त किया गया है। जब्त किए गए दोनों वाहनों पर वाहन अधिनियम के साथ-साथ अवैध खनन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया एक अन्य टिप्पर चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया है, जबकि ट्रैक्टर नंबर एचपी 20 5262 से अवैध खनन के तौर पर 5100 रुपये जुर्माना वसूला गया है। डीएसपी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts