
चंडीगढ़: हरियाणा के 4 शहरों हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और यमुनानगर के लिए पहली सितम्बर से चंडीगढ़ से वोल्वो एवं मर्सिडीज बैंज बस सेवा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इन शहरों के लिए लग्जरी बस सेवा पहली बार शुरू की जा रही है। राज्य परिवहन विभाग के महानिर्देशक अरुण कुमार ने कहा कि यह एक्सप्रैस सेवा होगी। रास्ते में केवल महत्वपूर्ण स्थलों पर ही यात्रियों को चढ़ाया व उतारा जाएंगा।
चंडीगढ़ से हिसार: बस चंडीगढ़ से शाम 5 बजे चलेगी। अम्बाला सिटी, कैथल व नरवाना होते हुए रात 9.30 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से प्रात: 5.30 बजे चलकर 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। किराया 345 रुपए होगा।
चंडीगढ़ से रोहतक: बस शाम 5 बजे चलेगी। अम्बाला कैंट, पिपली, करनाल, पानीपत व गोहाना होते हुए रात 9.00 बजे रोहतक पहुंचेगी। रोहतक से सुबह 6 बजे चलकर 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। किराया 350 रुपए होगा।
चंडीगढ़ से रेवाड़ी: बस रात 10 बजे चलेगी। अम्बाला कैंट, पिपली, करनाल, पानीपत, रोहतक व झज्जर होते हुए प्रात: 5 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वहां से सुबह 9 बजे चलकर शाम 4 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। किराया 510 रुपए होगा।
चंडीगढ़ से यमुनानगर: बस प्रात: चलकर यमुनानगर होते हुए दिल्ली तक जाएगी और शाम को इसी रूट से होते हुए वापस लौटेगी। किराया 170 रुपए रहेगा। चंडीगढ़ से हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और यमुनानगर के लिए शुरू होगी सर्विस, 1 सितम्बर से चलेंगी वॉल्वो और मर्सिडीज बैंज बसें।
