मणिमहेश मेंश्रद्धालु की मौत

भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की डल झील पर सीने में दर्द उठने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृष्ण लाल शर्मा (63) पुत्र बिहारी लाल शर्मा निवासी अमृतसर अपने बेटे व रिश्तेदारों के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। शनिवार शाम को डल झील में स्नान करने के बाद रात को उसके सीने में अचानक दर्द उठा। इसके बाद उसे डल झील पर स्थापित मेडिकल कक्ष में ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद करीब रात 11 बजे श्रद्धालु की मौत हो गई। उसके शव को पर्वतारोहण के सदस्यों ने हड़सर तक पहुंचाया। इस साल मणिमहेश यात्रा पर मरने वाला यह दूसरा श्रद्धालु है। इससे पहले हड़सर में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts