महिला ने निगला जहर, हालत गंभीर

ऊना। क्षेत्र के लालसिंगी में रहने वाली एक प्रवासी महिला ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत लालसिंगी में परिवार के साथ रहने वाली प्रवासी महिला धनवती पत्नी कोमल मूल निवासी गांव सेहतपुर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले आए, जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। एसएचओ सदर केएल बैरी ने बताया कि महिला का उपचार शुरू कर दिया गया है, लेकिन उसकी हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के संदर्भ में महिला के परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है?

Related posts