
ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। शनिवार रात डीएसपी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व छेड़े अभियान में खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से रेत बजरी उठा रहे 13 गाडियों को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध माइनिग अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए एवं उनसे 75320 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान छेड़ा। इसके तहत पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 27 चालान किए और 35300 रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार रात को पुलिस की कार्रवाई में 13 गाड़ियों के चालान काटे गए, जिनसे 75320 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
